सूने मकान में हुई चोरी, सगा भतीजा निकला आरोपी,

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा चोरी की एक गंभीर घटना का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण :*

दिनांक 16.02.2026 को फरियादी नंदकिशोर पिता बाबूलाल अनावडिया उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मिर्ची बाजार, बड़नगर अपने परिवार सहित पुत्री के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होने इंदौर गए हुए थे। जाने से पूर्व उन्होंने अपने मकान की प्रथम एवं द्वितीय मंजिल के दरवाजों पर ताले लगाकर मकान सुरक्षित किया था। घर पर उस समय उनकी माता कलाबाई एवं मौसी गीताबाई मौजूद थीं।

रात्रि लगभग 12:15 बजे इंदौर से लौटने पर फरियादी को मकान का मुख्य दरवाजा खुला मिला। संदेह होने पर द्वितीय मंजिल पर जाकर देखा गया जहां ताले टूटे हुए थे एवं कमरे में रखे लॉकर का ताला तोड़कर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर लॉकर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात एवं नगद राशि चोरी होना पाया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस की कार्यवाही :*–

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक पाटीदार द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 18.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना में *चंद्रशेखर उर्फ चिंटू पिता राजेंद्र कटेसरिया उम्र 38 वर्ष निवासी देपालपुर जिला इंदौर, हाल मुकाम नागझिरी उज्जैन* संलिप्त है। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रभारी नागझिरी के सहयोग से आरोपी को उसके निवास स्थान नागझिरी उज्जैन से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

*🔹पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :*–

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फरियादी का भतीजा है। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर आया था। उसकी पत्नी दादी के पास बैठी रही एवं आरोपी ऊपर जाकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि फरियादी के घर दिनांक 15.02.2026 को विवाह एवं 16.02.2026 को इंदौर में रिसेप्शन होने के कारण पूरा परिवार बाहर गया हुआ था।

*🔹जप्त मशरूका :*–

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा चोरी किया गया निम्न मशरूका बरामद किया गया है —
*• एक सोने की चैन*

*• दो सोने की अंगूठियां*

*• चार जोड़ी चांदी की बिछिया*

*• एक सोने की नथ*

*• दो सोने की चूड़ियां*

*• नगद 73,000 /–राशि*

*कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹10,45,000/- (10 लाख 45 हजार रुपए )।*

*🔹सराहनीय भूमिका*–

थाना प्रभारी बड़नगर अशोक पाटीदार, थाना प्रभारी नागझिरी कमल निगवाल, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, उप निरीक्षक नारायण वास्कले ,गोवर्धन बैरागी, प्रधान आरक्षक राहुल राठौर ,हेमराज खरे ,सैनिक भूपेंद्र बैरागी

*🔹निष्कर्ष :*

थाना बड़नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के माध्यम से चोरी की घटना का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।