चारधाम मंदिर अखण्ड आश्रम में चार दिवसीय विराट संत सम्मेलन 2 से 5 जनवरी तक

उज्जैन। अखण्ड आश्रम चारधाम मंदिर में 2 से 5 जनवरी तक विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में स्वामीजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में अध्यक्ष हमारे गुरु युगपुरुष महामण्डलेश्वर स्वामी श्री परमानन्द गिरि महाराज होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा एवं उत्तराधिकार अखण्ड परम धाम महामण्डलेश्वर श्री स्वामी ज्योतिर्मयानन्द गिरि महाराज (हरिद्वार) होंगे।
कार्यक्रम के सूत्रधार अध्यक्ष ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि संत सम्मेलन हमारे दादा गुरु प.पू. ब्रह्मलीन बाल ब्रह्मचारी तपोनिठ त्यागमूर्ति श्री स्वामी अखण्डानंदजी महाराज की स्मृति में मनाया जाता है। 2 जनवरी को आश्रम में स्थित अभिषेक पूजन एवं ब्रह्मभोज किया जाएगा। 3 जनवरी को दोपहर 3 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर संत सम्मेलन का उद्घाटन किया जाएगा। 4 जनवरी गुरुवार प्रात: 9 बजे से ध्यान, 3 बजे संतों के प्रवचन एवं 5 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्यान, दोपहर 12 बजे से संतों का भण्डारा एवं 4 बजे संत सम्मेलन का समापन किया जाएगा।
संत सम्मेलन में देश के विद्वान संतों के साथ ही उज्जैन के संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इन चार दिनों के मध्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सुविधानुसार इस कार्यक्रम में पधार सकते हैं। संत सम्मेलन को सफलतापूर्वक संचालन के लिए कार्यक्रम के संयोजक उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को संयोजक बनाया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए पं. रामलखन शर्मा ने बताया कि इस विराट कार्यक्रम सफल संचालन हेतु आयोजित बैठक में सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। स्वामीजी के सानिध्य में आयोजित बैठक में तरूण मित्तल, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ओ.पी. तोतला, सुरेश आहूजा, भगवान शरण बापू, किशोर प्रजापत, जगदीश नागरिया, रवि प्रजापत, अनिल प्रजापत, पं. मनसुख शर्मा, पं. परमानंद शर्मा ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी भक्तों से आग्रह है कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से पधारे संतों की वाणी को श्रवण करें।