उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा के मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
▪️दिनांक 31.07.2024 को फरियादी प्रेम सिंह सिसोदिया निवासी श्रीराम कालोनी नागदा की रिपोर्ट पर थाना नागदा में अपराध क्रमांक 382/2024 धारा 296, 115(2), 119(1), 351(2), 118(1), 118(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
*🔹घटना का विवरण*
प्रकरण में आरोपीगण ने फरियादी प्रेम सिंह एवं उसके साथियों कमलेश जायसवाल, नागेश्वर गुर्जरवाडिया एवं भारत प्रजापत के साथ माचिस न देने जैसी मामूली बात पर गाली-गलौच कर विवाद उत्पन्न किया।
विवाद के दौरान आरोपियों ने बेल्ट एवं चाकू से हमला कर दिया, जिससे कमलेश जायसवाल की आंख में गंभीर चोट आई।
साथ ही फरियादियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
फरार आरोपी एवं इनामी घोषणा
मुख्य आरोपी *प्रिसं पिता महेश सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जवाहर मार्ग, नागदा* घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
लगातार गिरफ्तारी प्रयास असफल होने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस की रणनीति एवं गिरफ्तारी
थाना नागदा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की।
आरोपी की संभावित गतिविधियों और ठिकानों की लगातार तकनीकी निगरानी की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी के आने-जाने की गुप्त जानकारी जुटाई गई।
दिनांक 17.09.2025 को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
*🔹उल्लेखनीय बिंदु*-
आरोपी एक वर्ष से लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास करता रहा। आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु बार-बार स्थान बदलता रहा, किंतु पुलिस की तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों पर आधारित कार्यवाही के आगे टिक नहीं सका।
▪️आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित साथियों की जानकारी प्राप्त की जा सके।
*🔹पुलिस टीम का योगदान*-
इस सफलता में थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी, सउनि प्रभुलाल मुनिया, आर. 1724 संजय सिसोदिया, आर. 383 संदीप पाटील, आर. 1408 विशाल मेवाड़ा, आर. 1631 दशरथ पाटोदी सहित अन्य पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
*🔹नागरिकों से अपील*-
उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएँ।