उज्जैन पुलिस द्वारा खाचरौद क्षेत्र में हथियार दिखाकर लूट करने वाले चार बदमाशो को किया गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 04.02.2026 को सुबह करीब 11 बजे खाचरौद क्षेत्र के लसुडिया खेमा तथा बाछाखेडी आम रोड पर SATIN CREDIT CARE NETWORK LTD के कलेक्शन एजेन्ट के साथ तीन अज्ञात बदमाश द्वारा पिस्टल दिखाकर करीब 52000 रुपये व लेपटोप लूट की घटना कारित की गयी थी । उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना खाचरौद पुलिस टीम के द्वारा लूट की घटना करने वाले 04 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है ।

घटना का विस्तृत संक्षिप्त विवरण –

दिनांक 04.02.2026 को फरियादी राहुल मेवाडा, जो SATIN CREDIT CARE NETWORK LTD कंपनी की खाचरोद ब्रांच में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत हैं, सुबह लगभग 11 बजे अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसायकल से ग्राम खामरिया से कलेक्शन कर ग्राम नंदियासी की ओर जा रहे थे। जब वे ग्राम लसुडियाखेमा के आगे बाछाखेड़ी आम रोड पर पहुँचे, तभी पीछे से बिना नंबर की नारंगी-काले रंग की पल्सर मोटरसायकल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आए और चलती बाइक से उनसे लसुडिया गाँव का पता पूछने लगे। फरियादी द्वारा जवाब न देने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे संतुलन बिगड़ने से मोटरसायकल सहित सड़क से नीचे खेत में गिर गए।

इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्टल जैसा हथियार दिखाकर उन्हें भयभीत किया और उनका कलेक्शन रुपयों से भरा बैग छीनकर तीनों मौके से फरार हो गए। बैग में लगभग 52 हजार रुपये नगद तथा फाइनेंस कंपनी का एक टैबलेट रखा हुआ था। घटना की सूचना फरियादी ने तत्काल अपने ब्रांच मैनेजर को फोन पर दी। गिरने से फरियादी के बाएँ पैर के घुटने एवं बाईं पसली में चोट आई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खाचरोद में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 309 (4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अपराध हथियार दिखाकर लूट का होकर गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। फरियादी से गहन पूछताछ कर घटना से संबंधित प्रत्येक तथ्य एवं संभावित मार्गों की जानकारी एकत्रित की गई।

घटना के बाद आरोपियों के फरार होने के संभावित रूट पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की क्रमबद्ध जांच की गई। फुटेज के विश्लेषण में लूट के पश्चात आरोपियों की मूवमेंट बदनावर होते हुए धार की ओर जाना स्पष्ट हुआ। इसके आधार पर पुलिस टीम लगातार कैमरा फुटेज ट्रेस करते हुए बदनावर पहुंची। बदनावर क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें प्राप्त हुईं, जिन्हें सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं मुखबिर तंत्र को दिखाया गया। मुखबिरों से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश थाना सादलपुर जिला धार क्षेत्र के निवासी हैं।

मुखबिर द्वारा संदिग्धों की पहचान – मोईन पिता इमरान खान, साहिल पिता शहजाद, अतुल पिता सूर्यमणी, तीनों निवासी ग्राम सामर, थाना सादलपुर, जिला धार के रूप में की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सामर में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा घटना से पूर्व रेकी कर पुलिस को गुमराह करने में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी की भूमिका भी उजागर हुई। गिरफ्तार आरोपी आपस में रिश्तेदार एवं मित्र हैं तथा संगठित रूप से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी

1. मोईन पिता इमरान जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी अर्जुन कालोनी माण्डु नाका हाल मुकाम ग्राम सामर थाना थाना सादलपुर जिला धार

2. साहिल पिता सेहजाद जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी ग्राम सामर थाना सादलपुर जिला धार

3. अतुल पिता सुर्यामणी यादव जाति यादव उम्र 22 साल निवासी धानुबाद तालाब नाला सुपारा ईस्ट पाल घर मुंबई महाराष्टा हाल मुकाम निवासी ग्राम सामर थाना सादलपुर जिला धार

4. अरमान पिता रोशन खान जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी ग्राम खामरिया थाना खाचरोद

तरीका ए वारदात –

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे पिछले लगभग एक माह से फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उन्हें यह जानकारी थी कि एजेंट अकेला ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में नगद राशि लेकर आवागमन करता है। इसी योजना के तहत सुनसान मार्ग का चयन कर हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम-
थाना प्रभारी खाचरोद निरीक्षण धनसिंह नलवाया, उनि अमित डामर, उनि सुधीर शर्मा, प्रआर 1247 सोमसिंह , प्रआर. 1115 यशपाल सिंह सिसोदिया, आर. 921 कृष्णा बैरागी, आर. 1439 योगेन्द्र चौहान, आर. 1701 जितेन्द्र सिंह सेंगर, आर. 1169, सुरेश डांगी, आर 1572 मुकेश गोयल, आर. 469 संजय सिंह राणावत, आर. चालक 1972 गुलाब सिंह डामोर ।