उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तराना भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा सोलर प्लांट में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि थाना माकड़ोन पर अपराध क्रमांक 22/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत कडोदिया स्थित 15 मेगावाट सोलर प्लांट से डीसी कॉपर केबल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पूर्व में प्रकरण के एक आरोपी अमीन पिता फकीर मोहम्मद निवासी कडोदिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 1200 मीटर कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹46,000/- थी, जप्त की जा चुकी थी। शेष आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
*🔹गिरफ्तारी की कार्यवाही का विवरण*–
दिनांक 12.02.2026 को थाना माकड़ोन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पैतीसा डेम क्षेत्र की ओर तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक हुकुमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर शासकीय वाहन से मौके के लिए रवाना किया गया।
पैतीसा डेम के पास तीनों संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम —
01. *बलवंत सिंह पिता केसरसिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी कडोदिया*।
02. *देवेन्द्र सिंह पिता विक्रमसिंह राजपूत, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुलजार मोहल्ला कडोदिया*।
03. *समीर पिता नबी खां, जाति फकीर, उम्र 20 वर्ष, निवासी बागरी मोहल्ला कडोदिया*
बताए। जांच में पाया गया कि तीनों आरोपी थाना माकड़ोन के उपरोक्त अपराध क्रमांक में फरार चल रहे थे। पंचों की उपस्थिति में विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों ने दिनांक 29.01.2026 को कडोदिया स्थित सोलर प्लांट से डीसी कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किया गया माल पैतीसा डेम की ओर एक नाले में छिपाकर रखना बताया।
*🔹चोरी का माल बरामद*–
आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर लगभग 1300 मीटर डीसी कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹49,400/- है, बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
बाद कार्यवाही तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया । प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है तथा अन्य संभावित अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
*🔹सराहनीय भूमिका*–
उक्त सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप सिंह राजपूत, उप निरीक्षक हुकुमसिंह सोलंकी, आर. 246 राजेन्द्र सिंह, सैनिक 181 मांगीलाल, सैनिक 485 राहुल, सैनिक 631 बहादुर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
*🔹उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।