उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पंवासा पुलिस द्वारा करंट से बालक की मृत्यु के मामले में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*–
थाना पंवासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलिया बीछा में दिनांक 12.02.2026 को 11 वर्षीय बालक अरकान शाह की करंट लगने से मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि बालक खेलते हुए सरकारी स्कूल के समीप स्थित बाबुलाल परमार के खेत में चला गया था।
आरोपी द्वारा अपने लहसुन के खेत की प्रत्येक सरी में लोहे की खूंटियों के माध्यम से सेंटिंग वायर एवं बिजली वायर लगाकर जानबूझकर 24 घंटे विद्युत प्रवाह छोड़ा गया था, जिससे खेत में आने वाला कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अथवा मृत हो सकता था।
मृतक के दोनों पैरों में करंट से जलने के स्पष्ट निशान पाए गए। गवाहों के कथनों एवं संपूर्ण विवेचना से यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी को इस घातक व्यवस्था के परिणामों की पूर्ण जानकारी थी, इसके बावजूद उसने जानबूझकर यह खतरनाक व्यवस्था की, जिससे बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त घटना पर थाना पंवासा में अपराध क्रमांक 49/2026 धारा – 105 बीएनएस
के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹पुलिस की त्वरित कार्यवाही*–
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पंवासा उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम पिपलिया बीछा में दबिश देकर आरोपी – *बाबुलाल परमार पिता स्व. गोकूल परमार उम्र – 30 वर्ष जाति बागरी निवासी ग्राम पिपलिया बीछा, थाना पंवासा, जिला उज्जैन* को मौके से गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से खेत में लगाए गए विद्युत तार एवं अन्य उपकरण विधिवत जप्त किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*🔹सराहनीय कार्य –*
थाना प्रभारी उनि गमर सिंह मण्डलोई , सउनि संतोष राव , प्र.आर. हरीश चौहान ,आर. अमरनाथ, आर. बृजेंद्र भारती
*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*–
उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि खेतों या निजी परिसरों में इस प्रकार की जानलेवा विद्युत व्यवस्था न करें। ऐसा कृत्य कानूनन अपराध है एवं किसी की जान भी जा सकती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।