नाबालिग बालिका से अनैतिक कृत्य कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जप्त

उज्जैन,दिनांक 18.02.2026 को एक 8वीं कक्षा में अध्ययनरत नाबालिग बालिका अपने माता-पिता के साथ थाना जीवाजीगंज उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई ।फरियादिया ने बताया कि उसके घर के सामने चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान करण नामक व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। उक्त व्यक्ति द्वारा उसे अपना मोबाइल नंबर देकर फोन करने हेतु दबाव बनाया गया तथा बात न करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। भयवश फरियादिया उसके संपर्क में रही।

दिनांक 18.02.2026 को आरोपी करण द्वारा फरियादिया को गणेश चौक से ऑटो में बैठाकर हरिफाटक ब्रिज के पास स्थित बंधन मैरिज गार्डन के समीप एक टीनशेड में ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरन गलत कार्य किया गया। आरोपी द्वारा घटना के दौरान मोबाइल फोन से फोटो एवं वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी गई। पश्चात आरोपी फरियादिया को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी बालिका द्वारा अपनी माता को दी गई, जिसके बाद परिजन तत्काल उसे थाना लेकर पहुंचे।

🔹अपराध पंजीबद्ध*–

फरियादिया के कथन के आधार पर थाना जीवाजीगंज पर अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 137(2), 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/11 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही*–

घटना नाबालिग बालिका से संबंधित एवं गंभीर प्रकृति की होने से थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरीक्षक विवेक कनौडिया द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी *करण दायमा उर्फ करण बंजारा पिता जगदीश दायमा उम्र 21 वर्ष निवासी शा. मा. विद्यालय के सामने, सुल्तानपुरा, आगर* को बंधन मैरिज गार्डन के पास से विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

🔹सराहनीय भूमिका*–

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरीक्षक विवेक कनौडिया, उपनिरीक्षक भँवरसिंह निगवाल, आरक्षक शंकरसिंह, आरक्षक ब्रजभूषण एवं आरक्षक जितेन्द्र पटेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

🔹उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नाबालिग बच्चों से संबंधित अपराधों पर पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती है।