महाकाल दर्शन कर कार्तिक मेला ग्राउंड पर आमसभा करेंगे राहुल गांधी

उज्जैन। 5 मार्च को उज्जैन पहुंच रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से राहुल गांधी जी सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे, उसके पश्चात कार्तिक मेला ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करेंगे। न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार को मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री कुलदीप सिंह इंदौरा यात्रा प्रभारी श्री प्रियव्रत सिंह खींची श्री रवि जोशी श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर अध्यक्ष श्री रवि भदोरिया के साथ यात्रा के दौरान आमसभा स्थल का चयन किया। न्याय यात्रा का जायजा लेने 29 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन पहुंच रहे है ।
प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी। इस हेतु कांग्रेस कार्यालय में चेयर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदोरिया अध्यक्षता में प्रदेश प्रभारियो की उपस्थिति में सोमवार को शहर एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री राहुल गांधी जी की यात्रा के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन और आमसभा की रणनीति तैयार की गई। दर्शन पश्चात कार्तिक मेला ग्राउंड पर राहुल गांधी जी आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा के चयन हेतु शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया जिला अध्यक्ष कमल पटेल श्री कुलदीप सिंह इंदौरा श्री प्रियव्रत खींची जी सज्जन सिंह वर्मा जी विक्रांत भूरिया जी रवि जोशी जी और ओम सिलावट जी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दादा मनोहर बैरागी अनन्त नारायण मीणा नेता प्रतिपक्ष रवि राय विधायक महेश परमार दिनेश जैन बस श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी देवास शहर अध्यक्ष मनोज राजानी अशोक भाटी अशोक तिवारी अजीत ठाकुर विक्की यादव आदि ने कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर आमसभा स्थल का जायजा लिया।

*दोनों यात्राओं में उज्जैन पहुंचने का संयोग*
यह संयोग ही है कि पिछले वर्ष भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन होकर निकली थी और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग में भी उज्जैन आ रहा है कश्मीर से कन्याकुमारी निकली भारत जोड़ो यात्रा में श्री राहुल गांधी जी को भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। और पूर्व से पश्चिम निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी राहुल जी फिर से भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेंगे। इन दोनों यात्राओं में मात्र 1 वर्ष के अंतराल में राहुल गांधी जी दूसरी बार उज्जैन पहुंच रहे हैं।

*समितियां बनाकर दी जाएगी दी जाएगी पदाधिकारी को जिम्मेदारी*
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उज्जैन पहुंचने से पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रभारीयों द्वारा लगातार बैठके की जा रही है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारी की समितियां बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान उपस्थित पदाधिकारी की समिति, क्राउड मैनेजमेंट समिति और आमसभा व्यवस्था हेतु भी समितियां बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है इसी संदर्भ में कल शेयर कांग्रेस के अध्यक्ष सभी भदोरिया दोपहर 2 3 4 एवं 5:00 बजे सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे तत्पश्चात अगले दिन एनएसयूआई युवा कांग्रेस सेवा दल महिला कांग्रेस की बैठक लेंगे
*29 को पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी*
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने 29 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी उज्जैन पहुंचेंगे यहां पर समिति के सदस्यों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे तथा यात्रा की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।