श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पंचक्रोशी यात्रियों हेतु निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 2004 से निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है | मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है |

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से निशुल्क अन्नक्षेत्र में पंचक्रोशी यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है | *पंचक्रोशी यात्रियो को जानकारी देनें हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर के कंट्रोल रूम से सतत सूचना प्रसारित की जा रही है |*

मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों के भोजन प्रसादी व पेय जल की व्यवस्था का सतत निरीक्षण भी किया जा रहा है | इस दौरान अन्नक्षेत्र प्रभारी श्री मिलिंद वैद्य, श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया व अन्य कर्मर्चारियो द्वारा सेवा भाव से कार्य किया जा रहा हैं |

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री मृणाल मीना ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यो व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तोंर को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।