मप्र अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में प्रदेश के साथ आज उज्जैन मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन

उज्जैन। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पूरे प्रदेश के साथ आज जिला मुख्यालय उज्जैन में 51 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोकम सिंह पटेल ने जारी बयान में कहा कि मोर्चा द्वारा तमाम कोशिशों के बावजूद भी शासन ने हमारी मांगों पर कोई सहानुभूति पूर्वक विचार विमर्श कर उसे हल नहीं किया। अब हमें प्रदेश के साथ उज्जैन में भी प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में आज 7 फरवरी को प्रातः 11 से दो बजे तक धरना आंदोलन आयोजित किया गया है।

श्री पटेल ने सभी अधिकारी, कर्मचारी, सदस्य एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन कर शासन को अवगत कराने का प्रयास करें।