मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का पूजन किया

उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार सुबह उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का सपत्नीक दर्शन-पूजन किया।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया। पूजन, जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। पूजन पुजारी श्री मनीष उपाध्याय,श्री रोहित गुरु ने संपन्न कराया।
पूजन उपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गौ सेवा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री रवि सोलंकी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला,श्री अभय यादव आदि उपस्थित रहे।