कलेक्टर श्री सिंह ने नाव में बैठकर किया विभिन्न घाट क्षेत्रों का निरीक्षण

उज्जैन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न घाट क्षेत्रों का निरीक्षण नाव में बैठकर किया। कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा सर्वप्रथम त्रिवेणी घाट इसके पश्चात गऊघाट पाला, लालपुल, भूखी माता घाट, नृसिंह घाट, रामघाट ,ऋण मुक्तेश्वर घाट, मंगलनाथ मंदिर के घाट का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी दी की सिंहस्थ महापर्व में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है, इसलिए घाटों की संख्या बढ़ाई जाने की आवश्यकता है। इसी के अंतर्गत 29 किलोमीटर तक के नए घाटों का निर्माण किया जाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शुक्रवार को किये गये निरिक्षण में नवीन घाटों की रुपरेखा, घाटों की सीढ़ीयों की चौड़ाई व लंबाई पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समय सीमा में काम पूर्ण किया जाए।

इस दौरान नगर पालिका निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री संतोष कुमार जाट और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।