उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंघी ने शिप्रा नदी के रामघाट पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आशीर्वाद दीया जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। जैसे ही मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद के दीये का प्रज्जवलन किया ठीक उसी समय हजारों वॉलिंटियर्स ने एक साथ शिप्रा नदी के दोनों तटो पर सजाए गए मिट्टी के 25 लाख दीयों का प्रज्जवलन किया । महाकाल महालोक को मिलाकर कुल 33 लाख द्वीप प्रज्जवलन का रिकॉर्ड बनाया। शिप्रा तट एवं अन्य स्थान पर द्वीप प्रज्जवलन कार्य मात्र 3 मिनट के समय में किया गया । मुख्यमंत्री और अतिथियों ने रामघाट पर सजाए गए दीपों का प्रज्वलन करके वॉलिंटियर का साथ दिया।

शिप्रा आरती में शामिल हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल , प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंघी शिप्रा आरती में शामिल हुए तथा मां शिप्रा की आराधना की।

रोशनी में नहा उठे शिप्रा के तट
जैसे ही आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित होता है एक सायरन की आवाज होती है। 25000 वॉलिंटियर्स इसी सायरन का इंतजार कर रहे थे। शिप्रा तट पर एवं महाकाल महालोक में तुरंत एक साथ सभी 33 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन की कार्रवाई शुरू हुई । जगमग हुए घाट और प्रज्जवलित हुए लाखों दीप मानों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र भक्ति की सेवा के लिए किये गए विगत 25 वर्षों के कार्यों के प्रति आदर और स्नेह की रोशनी फैला रहे थे। उज्जैन में शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाडा , केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट के साथ-साथ महाकाल महालोक में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करते हुए लगभग 33 लाख दीपों का प्रज्जवलन किया गया।
कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी का चित्र बनाया गया
उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पर वॉलिंटियर्स द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का चित्र बना कर उनके जन्म दिवस का उत्सव मनाया।
