उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी नगर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई । शहीद पार्क से शुरू हुई यात्रा सादीपनि चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के पूर्व जनसभा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधित किया । पदयात्रा में में नगर व ग्रामीण के हजारों कार्यकर्ता आमजन शामिल हुए ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची की एसआईआर पर सवाल उठाकर कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्ष चुनाव जरूरी है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी इस विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आप ही बताओ वोटर लिस्ट में मरे हुए लोगों के नाम लिखे हुए हैं। तो क्या मरे हुए लोगों के नाम होना चाहिए? आप बताओ होना चाहिए क्या? अब मरे हुए लोगों के नाम हटाओ तो कांग्रेस चिल्लाए इनके नाम क्यों हटा रहे हो? अरे भैया वोट देना है, वोटर लिस्ट शुद्ध करना है तो मरे लोगों के नाम हटाना पड़ेंगे। फिर आपने कहा एक व्यक्ति के नाम पांच जगह लिखे हैं। शहर में भी लिखे, गांव में भी लिखे। एक जगह लिखना चाहिए कि पांच जगह लिखना चाहिए? अब एक जगह लिखा यह भी गलत। फिर उससे आगे बढ़ो कि हमारे लिए चुनाव की दृष्टि से आप एक जगह चुनाव जीतो और एक जगह हार जाओ। तो जहां जीत गए वहां तो सब ठीक और हार गए वहां गलत है। यह कौन सा हिसाब है? जब आप चुनाव केरल में जीत जाते हो तो आप कहते हो बिल्कुल ठीक है और बंगाल में हार गए तो चिल्लाने लगते हो । बंगाल में हाय-हाय करते फिरते हो। शर्म आना चाहिए कांग्रेस के लोगों को। यह आपकी दोमुंही नीति यह चलने वाली नहीं है। यह बात करते संविधान की। संविधान में 100 बार संशोधन राहुल गांधी जी के खानदान ने और कांग्रेस ने किया। संविधान बनते ही सबसे पहले शुरुआत की पंडित जवाहरलाल नेहरू ने। उसके बाद संविधान का संशोधन किया इंदिरा गांधी जी के जमाने में। लगातार एक के बाद एक सोनिया गांधी जी की यूपीए सरकार तक 75 से 100 बार संविधान का संशोधन इन्होने ही किया। आप बताइए 12 साल से ऊपर मोदी जी का समय हो रहा है। एक भी सरकार कभी हमने गिराई क्या? एक भी सरकार कोई बता दे। लेकिन 90 सरकारें कांग्रेस ने गिराई है। ये पाप इनके सिर के ऊपर लिखा हुआ है। 90 बार सरकार गिराने का पाप। ये हमसे कह रहे हैं कि आप लोकतंत्र खतरे में है। हां, लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि एक खानदान के घर के अंदर सारे पावर थे। उसी पावर से जीवन भर उनका घर का अपना रुतबा देश और विदेश में जमता था। लेकिन एक चाय वाले ने आकर सब खेल बिगाड़ दिया तो हाय रे हाय रे ये दुनिया भर में चिल्लाते फिर रहे हैं। और ये भी बात बड़े मजे की है कि लोकतंत्र के अंदर बोलने के लिए, बात करने के लिए, अपनी बात रखने के लिए सबसे पवित्र मंदिर तो लोकसभा है, जहां के नेता प्रतिपक्ष हो, वहां कभी नहीं बोलते और बाहर बोलते फिरते हैं, आओ मेरे से बहस कर लो। 56 इंच वाले माननीय नरेंद्र मोदी जी जनता के लिए जो अपना पूरा जीवन एक तरह से देश सेवा के लिए दे दे, वो पप्पू के लिए क्यों इस बात का काम करेंगे? पप्पू को शर्म आना चाहिए। सच में कांग्रेस के इस माहौल के कारण से जिस प्रकार का समय चला है, हम सब जानते हैं अगर चुनाव जीतना है, अरे जनता के बीच जाओ, काम करो नेता प्रतिपक्ष के रूप में। उन्होंने कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जो काम किया और हम सब उनकी कविता याद रखें, जिसने उन्होंने अपने उद्गार में व्यक्त किया, क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत में, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही। अटल जी ने जिस पद को सुशोभित किया, दुर्भाग्य से अपोजिशन के लीडर आज उसकी गरिमा नहीं समझते, उसकी गंभीरता नहीं समझते और अपने लिए केवल अपनी बात करने के लिए क्या-क्या नहीं बोलते हैं। शर्म आती है। जिसको बिच्छू का मंत्र नहीं आए, वो सांप के बिल में हाथ नहीं डालता है। ये गलती बहुत महंगी पड़ेगी। दो-चार 5,000 लोगों को बुला करके दिल्ली में आप नाटक करा लोगे। आज मुझे गर्व है भारतीय जनता पार्टी की और एनडीए की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार जी, उनके साथ नितिन नवीन जी के साथ-साथ नड्डा जी, अमित शाह जी, पूरा माननीय मोदी जी का मंत्रिमंडल जिस प्रकार से जन कल्याणकारी काम कर रहा है, उसका परिणाम है देश की 80% से ज्यादा जगह हमारी सरकारें हैं। क्योंकि जब पांच साल का हमको मौका मिला, सरकारों को मौका मिला तो जनता हमारे आपके मन से नहीं बनती। ये हमारे जनता के मन के भाव से सरकारें बनती हैं। जो सरकार बनाते हैं, वो सरकार का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है। उन्होंने कहा आओ कांग्रेस के लोगों, जरा जनता के बीच आप भी जाओ और हम भी जाएं। आप भी आह्वान करो, हम भी आह्वान करें और आप इंतजार करो 2028 का और लोकसभा 2029 का। मैं लिख के दे सकता हूं 2029 में भी आएंगे तो फिर मोदी जी। पदयात्रा में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, विधायक सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, ओम जैन, डॉ सत्यनारायण जटिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुकेश यादव, जगदीश पांचाल, आनन्दसिंह खींची, कमल बैरवा, राकेश यादव, श्याम शर्मा, अनिल शिंदे सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेता वी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पदयात्रा प्रभारी जगदीश पांचाल ने किया!
