उज्जैन, थाना चिमनगंज मंडी पर दिनांक 21.04.2026 को फरियादिया निवासी ढांचा भवन, उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री दिनांक 21.04.2026 की शाम किराना दुकान से सामान लेने का कहकर घर से निकली थी, जो काफी समय तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चलने पर थाना चिमनगंज मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंज मंडी में अपराध क्रमांक 373/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा बालिका को शुजालपुर से सकुशल दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी मां की डांट से नाराज होकर शुजालपुर स्थित अपनी नानी के घर चली गई थी। पुलिस द्वारा बालिका को समझाइश देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी श्री अशोक पाटीदार,एएसआई रमेश सेन, रेणुका मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश यादव एवं आरक्षक पूजा सोनगरा की सराहनीय भूमिका रही।