वैद्य भवनेश शंकर जोशी निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित

उज्जैन, मध्य प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन की शाखा जिला आयुर्वेद सम्मेलन, जिला उज्जैन ( श्री अवंतिका देशी चिकित्सक मंडल) की साधारण सभा की बैठक मध्य प्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान भरतपुरी उज्जैन में मुख्य अतिथि वैद्य एस एन पांडे राष्ट्रीय महामंत्री विशेष अतिथि वैद्य विनोद वैरागी प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन, वैद्य मुकुल पिंडावाला राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय आयुर्वेद महा सम्मेलन के आतिथ्य व जिला अध्यक्ष वैद्य चंद्र शर्मा कि अध्यक्षता में संपन्न हुईl जिसमें गत वर्ष का प्रतिवेदन पटल पर प्रस्तुत कर उसकी संपुष्टि की गई ।
आडिट रिपोर्ट 2025- 26 का वाचन एवं संस्था द्वारा आगामी वर्ष में होने वाले उत्सव व कार्यक्रमों पर विचार विमर्श हुआl
इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारी वैद्य मुकुल पिंडावाला ने निर्वाचन संपन्न करवाया जिसमें सर्व सम्मति से निर्विरोध *वैद्य भवनेश शंकर जोशी* को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया!
आभार संस्था के कोषाध्यक्ष वैद्य के एन गहलोत ने माना!
इसके पश्चात मध्य प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।