वार्ड 49 में 52 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न

उज्जैन, वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा राशि रुपए लगभग 52 लाख की लागत से किए जाने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य का भूमि पूजन बुधवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री परेश कुलकर्णी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती प्रमिला यादव, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आभा कुशवाहा, एल्डरमैन श्री मधुकर राव की उपस्थिति में संपन्न हुआ*
*उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत वेद नगर पार्षद जी के गली एवं व्यास नगर उद्यान के पास पार्षद मद की राशि रुपए लगभग 18 लाख 50 हजार की लागत से सीमेंट कंक्रीट रोड निर्माण एवं आयकर कॉलोनी से एबीवीपी कार्यालय तक नगर निगम मद की राशि रुपए लगभग 25 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड एवं ऋषि नगर एक्सटेंशन में नवीन पाइपलाइन डालने का कार्य राशि रुपए लगभग 08 लाख 50 हजार की राशि से करवाया जा रहा है उक्त कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया गया जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा मिलेगी*
*इस दौरान श्री कैलाश पांचाल, श्री सचिन गोसर, श्री प्रमोद भट्ट, श्री गगन सिसोदिया, श्री सतीश गोयल, श्री कमल, डॉ विमल गर्ग, आंजना, श्री आनंद वर्मा, श्री अजय मकवाना, श्री कपिल नीमा, श्री शिवेंद्र राठौर, श्रीमती निशा देशमुख, श्रीमती रितु बाल व्यास एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे!