उज्जैन, उज्जैन जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना भैरवगढ़ पुलिस टीम को दो बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना भैरवगढ़ पर फरियादिया कृष्णा ,निवासी अमन परिसर, भैरवगढ़ द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री (14 वर्ष) एवं (13 वर्ष), निवासी शान्तिनगर, थाना नीलगंगा, उज्जैन के संबंध में सूचना दी गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना भैरवगढ़ में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔹*सराहनीय भूमिका*:
निरीक्षक शैलेंद्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक कविता मंडलोई, उप निरीक्षक सलीम खान,प्रधान आरक्षक रूप सिंह आरक्षक नितिन रघुवंशी ,आरक्षक संतोष , आरक्षक जीवन ,महिला आरक्षक पूजा शर्मा एवं महिला आरक्षक आरती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।