4.68 करोड़ की लागत के 6 नवीन वाहनों का महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

उज्जैन: नगर निगम के संसाधनों में राशि रुपए 04.68 करोड़ की लागत से शामिल हुए 06 नए वाहनों का लोकार्पण महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री जितेन्द्र कुंवाल, झोन अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मेहर, श्री संग्राम सिंह भाटिया एवं प्रभारी आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में फीता काट कर पुजन अर्चन कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा कहा गया कि आज हमारे द्वारा आज 4.68 करोड़ की लागत के 6 नवीन वाहनों का लोकार्पण किया गया है। आपने कहा कि आपको ज्ञात होगा कि विगत वर्ष मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने शहर की सुक्ष्म से सुक्ष्म समस्या का ध्यान रखते हुए शहर के चेम्बरों की सफाई हेतु भोपाल से सीवर मशीन कर्मचारियों सहित पहुंचाई थी अब निगम द्वारा 70 लाख से नवीन सीवर मशीन अपने संसाधनांे में शामिल की गई है जिससे शहर के बड़े चेम्बरों की सफाई की जा सकेगी। साथ ही 98 लाख की लागत की 2 नवीन जेसीबी तथा 3 करोड की लागत की 3 नवीन रोड़ स्वीपिंग मशीनों का भी आज हमारे द्वारा लोकार्पण किया गया।
महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि आज निगम के संसाधनों में 6 नवीन वाहन सम्मिलित हुए है जिनका उपयोग शहर की सफाई व्यवस्था में किया जाएगा। मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप शहर में निरंतर विकास कार्य हो रहे इसी क्रम आज हमारे द्वारा 4.68 करोड़ की 6 नवीन वाहनों का लोकार्पण किया गया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम एवं स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत 3 करोड़ की लागत से तीन मैकेनिक रोड स्वीपिंग मशीन 5 क्यूबिक मीटर, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम अन्तर्गत 70 लाख की लागत से सीवर सक्शन कम जेटिंग मशीन तथा निगम मद से 98 लाख की लागत से बैक हो लोडर विथ राक ब्रेकर मशीन खरीदी गई है।