उज्जैन। मां देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर क्षत्रिय धनगर गारी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उज्जैन जिले की तराना तहसील में किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मीडिया प्रभारी इंदर सिंह चौधरी ने बताया शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर तिलकश्वर मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां मां अहिल्या की प्रतिमा पर समाजजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें वरिष्ठ समाजजनों ने देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र, समाज सुधार में उनके योगदान और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा समाज की एक कन्या का विवाह भी कराया गया। समिति ने घोषणा की कि भविष्य में भी हर वर्ष देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती के दिन निर्धन कन्याओं का निःशुल्क विवाह करवाया जाएगा।
कार्यक्रम विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ, मध्य प्रदेश, भोपाल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। आयोजन के संयोजक ईश्वर धनगर रहे। इस समारोह में प्रमुख रूप से डूंगर सिंह धनगर, घनश्याम धनगर, विनोद चौधरी, महेश चौधरी, भागीरथ धनगर, मुकेश चौधरी, लाल सिंह चौधरी, संतोष चौधरी, गुरुचरण चौधरी, प्रेम चौधरी, कमलेश धनगर, दिलीप नगर, कमल सिंह जी, राजेंद्र सिंह, अशोक जी चौधरी, भारत चौधरी, भेरू सिंह चौधरी, हेमराज धनगर, अर्जुन धनगर, बद्रीलाल धनगर, विक्रम जी धनगर, पीरुलाल जी, महेश जी चौधरी, भेरू सिंह चौधरी, जीवन चौधरी और भंवर सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और संस्कृति के महत्व को उजागर करते हुए समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य किया। आयोजन समिति और समाजजनों की सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और स्मरणीय सिद्ध हुआ। आभार महेश चौधरी ने माना।