उज्जैन,मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा उज्जैन के तत्त्वावधान में आउटसोर्स कर्मचारियों की 9 सुत्रिय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा एवं विभिन्नसंगठनों के समर्थन में इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया गया! उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की 09 सुत्रिय मांगो को लेकर16.जुन को सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन में म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ के, बी.एम.एस. संघ के, संयुक्त मोर्चा संघ के एवं अन्य पत्रो के माध्यम से आउट सोर्स कर्मचारियों की 09 सूत्रिय मांगो को लेकर प्राचार्य महोदय को विगत 06 माह से कई बार अवगत कराते आ रहे है। लेकिन प्राचार्य द्वारा संघो के पत्रों पर ध्यान नही दिया जा रहा है। जबकि शासन के नियमानुसार संघ पत्रो का नियमानुसार निराकरण करते हुए की गई कार्यवाही से संघ को एक प्रति देकर अवगत कराना अनिवार्य है। कॉलेज प्रशासन को 28.05.2025 को संघ के पत्र के द्वारा बड़ा हुआ न्यूनतम वेतन एवं 11 माह का ऐरियर राशि एवं पी.एफ जैसी अन्य मांगो का निराकरण 10.06.2025 तक करने का आग्रह किया गया था, लेकिन आज दिनांक तक कोई निराकरण नही किया गया है, इसी तारतम्य में शासन प्रशासन को अवगत कराते हुये बताया गया था कि कोई कार्रवाई न करने पर 16 जुन को सुबह 10 बजे से म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ के तत्वाधान में संयुक्त मोर्चा के द्वारा कालेज प्रशासन का घेराव करते हुये धरना प्रदर्शन किया गया।
9 सूत्रिय मांगे इस प्रकार है:- आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार अप्रैल माह 2025 का वेतन बढ़ाकर देना था जो कि नही दिया गया है, बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन तत्काल दिया जाये, आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम आयुक्त कलेक्टर महोदय, के आदेशानुसार अप्रैल माह 2025 के वेतन में न्यूनतम वेतन दिया जाए, आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम आयुक्त के आदेश अनुसार 11 माह की एरियर राशि का भुगतान तत्काल किया जाये,आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली 2024 का बोनस आदेश अनुसार तत्काल दिया जाए, जनवरी 2025से अप्रेल 2025तक का पी.एफ.की राशि कर्मचारियों के खातों जमा की जाएं, राष्ट्रीय एवम सामाजिक त्यौहारों का अवकाश दिया जाये आदि!
धरना प्रदर्शन करने के पश्चात 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य श्री जीके श्रीवास्तव जी को ज्ञापन सोपा गया!
प्राचार्य महोदय ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया!