उज्जैन,महाकाल की नगरी उज्जयिनी में स्थित अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन ने अनामप्रेम प्रेरित होकर अपने खर्च में से कटोत्री कर देश के वीर जवानों हेतु जो केवल हमारे सुख के लिए राष्ट्र के लिए अपना सुख त्याग कर रहे है और दृढ़ता के साथ अपना फर्ज निभा रहे है। उनके लिए राजस्थान की सीमाओं पर तैनात 1008 वीर जवानों को दिपावली पर्व पर शुद्धता से निर्मित मिठाईयां भेजी। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि आश्रम ने दीपावली पर्व पर खर्च में से देश के वीर जवानों के लिए आश्रम परिसर स्थित महावीर भोजनशाला में शुद्ध घी एवं सनफ्लावर तेल से निर्मित मिठाईयों बनवाकर जयपुर एवं जोधपुर दीपावली पर्व के एक दिन पूर्व आश्रम के स्वयं सेवको के हाथों भिजवाई। श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी के नेतृत्व में आश्रम की विशेष बालिकाओं ने समस्त पैकेट्स बनाकर अपने बड़े भाईयों को दीपावली पर्व पर अनुपम उपहार दिया।
