नकली नोट फैक्ट्री का भांडाफोड़, ₹17,50,000 के नकली नोटों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, नकली भारतीय नोट के अवैध प्रचलन एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 05.12.2025 को थाना चिमनगंज मंडी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में नकली नोट लेकर उज्जैन शहर में डिलीवरी हेतु आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर थाना चिमनगंज मंडी व क्राईम पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा राजरायल कॉलोनी एवं पांड्याखेडी ब्रीज रेल्वे पटरियों वाले क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इसी दौरान पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता से घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। दोनो व्यक्तियो से पूछताछ करने पर,

आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई-

01. हिमांशु उर्फ चीनू गौसर पिता राजेश गोसर उम्र 26 साल निवासी शिव मंदिर के सामने गउघाट रेल्वे कालोनी उज्जैन

02. दीपेश चौहान पिता अनोखीलाल चौहान उम्र 22 साल निवासी शिवगंगा सिटी हाटकेश्वर के पीछे उज्जैन

पुलिस द्वारा दोनो संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी लेने पर आरोपी हिमांशु गोसर के कब्जे से ₹500 की कुल 22 गड्डीया कुल राशी ₹11,00,000 रूपये व आरोपी दीपेश चौहान की चैकिंग करते उसके कब्जे से ₹500 की 13 गड्डीया कुल राशी ₹6,50,000 रूपये, इस प्रकार दोनो आरोपीयो से चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल ₹17,50,000 की नकली भारतीय नोट मौके पर जप्त की गई।

बरामद नोट नकली सुरक्षा फीचर, धागे, माइक्रो प्रिंट एवं ग्रीन इंक सिक्योरिटी पैटर्न सहित पाए गए, जिन्हें विधिवत पुलिस द्वारा सीलबंद किया गया।

तफ्तीश एवं आगे की कार्यवाहीः

कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि वे इंदौर में अरविन्दो अस्पताल के सामने स्थित श्री गंगा विहार कालोनी के एक फ्लैट में अपने साथी राजेश पिता टेकचंद बरबटे (फरार) के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई करते थे। आरोपीयो नें बताया की वह ₹10 लाख नकली नोट के बदले ₹1 लाख असली नोट का सौदा किया करते थे । पुछताछ में यह भी ज्ञात हुआ की आरोपी हिमांशु पहले भी इंदौर में नकली नोट मामले में जेल जा चुका है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच द्वारा इंदौर स्थित श्री गंगा विहार कालोनी के उक्त फ्लैट पर दबिश दी गई, जहां से नोट प्रिंटिंग मशीन, हाई सिक्योरिटी प्रिंट पेपर, प्रिंटिंग केमिकल , सुरक्षा धागा, कटर मशीन व प्रिंटेड एवं अपूर्ण कच्ची नकली नोट शीटें बरामद की गईं। फरार आरोपी एवं नेटवर्क के सबंध में आरोपीयो से पूछताछ की जा रही है।

विधिक कार्रवाहीः
बरामद नकली नोट एवं समस्त सामग्री को विधिवत जब्त किया गया है एवं आरोपियों के विरुद्ध थाना चिमनगंज मंडी पर अपराध क्रमांक 760/25 धारा 178, 179, 180 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।

सराहनीय भूमिका –

क्राईम टीम – उपुअ (क्राइम) योगेश तोमर जी, निरी अनिल शुक्ला, निरी पुष्पा पांचाल, उनि प्रतीक यादव , सउनि सुरेंद्र पवार, प्र आर सोमेंद्र दुबे, प्र आर महेश जाट, प्र आर कुलदीप भारद्वाज, प्र आर रूपेश बिडवान प्र आर प्रेम समरवाल, आर अनिल पंचोली, आर मनीष यादव, आर गुलशन चौहान, आर सौरव सिहोते आर उदित नागर, आर राहुल पांचाल, आर रोहित भदौरिया

थाना चिमनगंज पुलिस टीम निरीक्षक गजेन्द्र पचौरिया (पु.ला.), उनि लक्ष्मण उईके, उनि एसएस मंडलोई सउनि दिनेश बरकडे, प्रआर मनोज कटारिया, आर आनंद मिश्रा, आर योगेश शर्मा, आर संदीप चौधरी!