थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा महिला के साथ अनैतिक कृत्य के अपराध में फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के पर्यवेक्षण में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना माकड़ोन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना माकड़ोन के अपराध क्रमांक 161/25, धारा 64, 64(2)(एम), 87, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीबद्ध महिला संग अनैतिक कृत्य के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹10,000 के उद्घोषित इनामी आरोपी *लाड सिंह पिता मांगीलाल गुर्जर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सेडु, थाना पिपलरावा, जिला देवास* को दिनांक 15.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय तराना में पेश किया गया, जहां से दो दिवस का पुलिस रिमांड स्वीकृत कराया गया है, जिससे प्रकरण में विस्तृत पूछताछ कर अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण :*–

दिनांक 18.04.2025 को थाना माकड़ोन जिला उज्जैन पर फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी लाड सिंह द्वारा उसके साथ जबरदस्ती अनैतिक कृत्य कर घटना को अंजाम दिया गया है।

फरियादिया की रिपोर्ट पर तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई, किंतु आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कई बार दबिश दी गई, अंततः आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया।

लगातार पतारसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोचने में सफलता प्राप्त की।

*⭐ सराहनीय भूमिका :*–

इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही — थाना प्रभारी माकड़ोन — प्रदीप सिंह राजपूत , उनि — श्री मंशाराम चौधरी , आर. 1599 — राम सोनी ,आर. 1125 — प्रकाश मेहता ,आर. 246 — राजेन्द्र सिंह ,सैनिक 631 — बहादुर अंबोदिया ,सैनिक 560 — विनोद मंडोर जिनकी सतर्कता, मेहनत एवं टीमवर्क से इस गंभीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

*🚔 उज्जैन पुलिस का संदेश :*

जिला उज्जैन पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। अपराधी चाहे कितना भी समय फरार रहे, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।