आज 09 स्थलों पर किया जाएगा जल सुनवाई का आयोजन

उज्जैन, माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आज बुधवार दिनांक 17 फरवरी को शहर के 06 स्थलों जिसमें मुरलीपुरा पानी टंकी, मिर्चीनाला टंकी, खिलचीपुर टंकी, महानंदा नगर टंकी, त्रिवेणी विहार टंकी, नागझिरी टंकी, देवास गेट टंकी, नगर निगम मुख्यालय, कलेक्ट्रेट भवन पर जल सुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक किया जाएगा*
*जल कार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार बुधवार को शहरवासियों की पेयजल से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु जल सुनवाई का आयोजन किया जाएगा इसके अंतर्गत पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे*
*जल सुनवाई में निम्नलिखित समस्याओं का निवारण किया जाएगा*
*1. पेयजल लीकेज से संबंधित समस्याएं*
*2. नल कनेक्शन से संबंधित समस्याएँ*
*3. बोरवेल से संबंधित समस्याएँ*
*4. हैंडपंप से संबंधित समस्याएँ*
*5. जल नमूना संग्रह (पानी की गुणवत्ता जाँच हेतु)*