उज्जैन को मिली 255 करोड़ के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात

उज्जैन,मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा व्यक्त किया है।

भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में श्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के विकास, किसानों और पशुपालकों के हित में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर सहकारिता और डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं।

🔸इसी कार्यक्रम में उज्जैन को भी बड़ी सौगात मिली। श्री अमित शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन किया। यह परियोजना उज्जैन सहित प्रदेश में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता और डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

🔸मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से डेयरी एवं सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के नए अवसर भी विकसित होंगे।

🔸श्री अमित शाह का यह भरोसा और उज्जैन में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट की सौगात केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से मध्यप्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।