निरंतर जारी है खुले में कचरा फेंकने वालों पर निगम की कार्यवाही

उज्जैन,आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य अमले तथा आईईसी एजेंसी के सदस्यों द्वारा रात दिन जीवीपी स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है निगम अमले द्वारा कचरे की जांच की जाकर, कैमरों की सहायता से तथा स्वयं स्थल से आस पास खड़े रहकर कचरा फेंकने वालों की तलाश की जा रही है शनिवार को भी शहर के अनेक स्थलों पर निगरानी रख कर कचरा फेंकने वालों को पकड़ा गया, पकड़ने पर संबंधित रहवासियों द्वारा माफी मांगी गई तथा संबंधित को कचरा संग्रहण वाहन में कचरा डालने को समझाइश दो गई। कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!