उज्जैन,मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) उज्जैन शहर के सभी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24 घंटे कार्यरत शिकायत निवारण व्यवस्था चला रही है। उज्जैन शहर के 9 जोन कार्यालयों में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 24×7 कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं।
पूर्व शहर संभाग उज्जैन अंतर्गत:
– महानंदा जोन: 0734-2920115
– महाश्वेता जोन: 0734-2920113
– कियोस्क जोन: 0734-2920112
– मकसी रोड जोन: 0734-2920118
पश्चिम शहर संभाग उज्जैन अंतर्गत:
– वल्लभ नगर जोन: 0734-2990745
– खेड़ापति जोन: 0734-2990748
– नई सड़क जोन: 0734-2990746
– छत्री चौक जोन: 0734-2990751
– कार्तिक मेला जोन: 0734-2990749
उपरोक्त सभी नंबर लैंडलाइन हैं तथा 24 घंटे (दिन-रात) सक्रिय रहते हैं। इन नंबरों पर विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, मीटर, ट्रांसफार्मर अथवा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना एवं अपील
पिछले कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है कि एयरटेल और जियोमोबाइल नंबरों से इन बीएसएनएल लैंडलाइन नंबरों पर कॉल करने पर कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रही है। कॉल करने वाले को अपनी ही आवाज़ इको (प्रतिध्वनि) के रूप में सुनाई दे रही है, जिससे उपभोक्ताओं को लग रहा है कि कॉल सेंटर पर कोई फोन नहीं उठा रहा है।
यह एक तकनीकी समस्या है। संबंधित बीएसएनएल अधिकारियों से अनुरोध है कि इस समस्या को शीघ्रातिशीघ्र सुलझाकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
एमपीईबी के अधिकारी श्री जयेंद्र ठाकुर द्वारा दी गई इस जानकारी के माध्यम से सभी उज्जैनवासियों को सूचित किया जाता है कि वे उपरोक्त लैंडलाइन नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।