बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होगा शिवसेना युवासेना का भव्य युवा महोत्सव

उज्जैन, मौनीतीर्थ पीठ पर दिनांक 20 मई 2026 को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि 31 मई 2026 को उज्जैन में शिवसेना युवासेना का “युवा महोत्सव” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव किरणदादा साली जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश पदाधिकारी एवं उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन मौनीतीर्थ पीठ आश्रम, शिप्रा तट (गंगा घाट), मंगलनाथ रोड, उज्जैन में किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं हिंदुत्व को मजबूत करने के विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही युवा पीढ़ी को हिंदुत्व के प्रति जागरूक करने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

अनुराग सोनार जी ने बताया कि यह प्रथम अवसर है जब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवसेना के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सचिव किरणदादा साली जी का आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे जी तथा युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेश सरनाईक जी द्वारा किरणदादा साली जी को मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में शिवसेना संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 31 मई को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव को सफल बनाने हेतु संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव किरणदादा साली जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस पत्रकार वार्ता के दौरान शिवसेना एवं युवासेना मध्यप्रदेश के बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय उज्जैन जिला अध्यक्ष लखन चौहान जी द्वारा कराया गया।