उज्जैन,5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा आज शुक्रवार को समस्त जोन अंतर्गत हरित सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए सघन पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके क्रम में गया कोटा ऋषि तलाई पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
*कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, पीपल, बरगद, बादाम, करंज, अमरूद, जामुन, आम इत्यादि विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए साथ ही इनकी देख भाल का कार्य भी नगर निगम द्वारा किया जाएगा साथ ही बारिश के पश्चात शहर में हरित सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए वृहद स्तर पर पधारोपण भी किए जाएंगे इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी शहर के विभिन्न वार्ड अंतर्गत पौधारोपण किए गए*
*इस दौरान उद्यान विभाग के प्रभारी श्री कैलाश प्रजापत, मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम ठाकुर, श्री ऋषि वर्मा, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री योगेंद्र सिंह पटेल, उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार फुलफकीर श्री घनश्याम मचार, कार्यपालन यंत्री श्री दीपक शर्मा, जोनल अधिकारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, उपयंत्री श्री विवेक मंडराई एवं पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्य उपस्थित रहे!