विद्युत मंडल के स्टोर से चोरी हुए 200 किलोग्राम एल्युमिनियम तार एवं 50 किलोग्राम तांबे का तार बरामद

उज्जैन, जिला उज्जैन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया।

दिनांक 30.07.2026 को फरियादी श्रवणसिंह पिता दुलेसिंह, निवासी मोचीखेड़ा, महिदपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि टेंशन चौराहा स्थित विद्युत मंडल के स्टोर से अज्ञात आरोपी रात्रि में लगभग 200 किलोग्राम 33 के.वी. एल्युमिनियम तार एवं 50 किलोग्राम तांबे का तार चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 310/2026 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*विवेचना के दौरान पुलिस ने आमीर उर्फ भय्यु, फैजान, अबरार एवं मनीष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया*। सभी आरोपियों को न्यायालय महिदपुर में पेश कर जेल भेजा गया।

👏 *सराहनीय भूमिका*-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उनि अन्नपूर्णा कठेरिया, उनि एन.एस. कनेश सहित थाना महिदपुर पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।