मोटर सायकल पर अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी प्लेन शराब जप्त

उज्जैन,जिला उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना उनि सतेन्द्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन, विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-

दिनांक 18.08.2026 को थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बड़नगर तरफ से मोटर सायकल पर टाट के बोरे में अवैध देशी शराब भरकर रूनिजा तरफ आ रहा है।

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उनि सतेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश देकर बड़नगर–रूनिजा रोड पर घेराबंदी एवं वाहन चैकिंग की कार्रवाई की गई। इसी दौरान बड़नगर तरफ से आ रही एक मोटर सायकल को रोककर चालक की तलाशी एवं वाहन की चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान मोटर सायकल पर टाट के बोरे को बीच से काटकर दोनों तरफ देशी प्लेन शराब की चार पेटियां लटकाकर रखी गई थीं। वहीं मोटर सायकल की पीछे वाली सीट पर एक विमल के झोले में दो पेटी देशी प्लेन शराब रखी हुई थी। पुलिस द्वारा मोटर सायकल चालक से उसका नाम-पता एवं उक्त शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज/अनुमति के संबंध में पूछताछ की गई, जो उसके पास नहीं होना पाया गया।

आरोपी की पहचान *प्रभुलाल उर्फ प्रभु पिता राजाराम मेडा, जाति भील, निवासी ग्राम चन्दोडिया, थाना राजोद, जिला धार, हाल मुकाम ग्राम ढोलाना, थाना बदनावर, जिला धार* के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 300 नग क्वार्टर, कुल 54 बल्क लीटर शराब तथा बिना नंबर की बजाज प्लेटीना मोटर सायकल जप्त की गई। जप्त मश्रुका की कुल कीमत लगभग 77,000/- रुपये है।

मामले में आरोपी प्रभुलाल उर्फ प्रभु के विरुद्ध अपराध क्रमांक 358/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत एवं इसके परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।

*जप्त मश्रुका*-

▪️ 06 पेटी देशी प्लेन शराब
▪️ कुल 300 नग क्वार्टर
▪️ कुल 54 बल्क लीटर देशी शराब
▪️ 01 बिना नंबर की बजाज प्लेटीना मोटर सायकल
▪️ कुल मश्रुका लगभग 77,000/- रुपये

*🔹गिरफ्तार आरोपी*-

01. प्रभुलाल उर्फ प्रभु पिता राजाराम मेडा, जाति भील, निवासी ग्राम चन्दोडिया, थाना राजोद, जिला धार, हाल मुकाम ग्राम ढोलाना, थाना बदनावर, जिला धार।

*🔹सराहनीय भूमिका*-

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रतीक यादव, साइबर सेल उज्जैन; थाना प्रभारी उनि सतेन्द्र सिंह चौधरी; सउनि शैतान सिंह डिंडोर; प्रधान आरक्षक परमिंदर यादव, सुन्दरलाल भंवर; आरक्षक सुनील चौधरी, हितेश निम्बोला, मुकेश नागर एवं सैनिक अजयपाल सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।