उज्जैन, शासन के नियमानुसार मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट द्वारा 120 से अधिक आवेदनों पर जनसुनवाई की गई।
तराना के ग्राम सालाखेड़ी निवासी भगवान सिंह ने आवेदन दिया कि गांव में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय के निर्माण कार्य नही करवाए जा रहें और स्वीकृत शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
नागदा के ग्राम किलोड़िया निवासी भागीरथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए आवेदन दिया। सीईओ जनपद पंचायत खाचरौद को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
बडनगर निवासी बाबूलाल पिता पन्नालाल ने आवेदन दिया कि उनकी कृषि भुमि पर गांव के एक व्यक्ति के द्वारा आवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। तहसीलदार बडनगर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
झार्डा तहसील के ग्राम बागनी निवासी मदनलाल पिता अनारजी ने आवेदन दिया कि गांव में उनके स्वामित्व की कृषि भूमि है जिसके नक्शे में त्रुटि है उसमें सुधार करवाया जाये। एसडीएम महिदपुर को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
झार्डा तहसील के ग्राम मकला निवासी परमानन्द जोशी ने आवेदन दिया कि गांव में उनके संस्थान द्वारा गौशाला सेवा समिति का संचालन किया जा रहा है परन्तु उन्हे कुछ भूमि की आवश्यकता है अत: गांव में स्थित शासकीय भूमि मे से लगभग दो हेक्टेयर भूमि भाग को गौशाला के लिए आवंटित करवाई जाये। अपर कलेक्टर राजस्व को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा एवं एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर द्वारा राजस्व संबंधी मामले, आपसी वाद-विवाद और शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदाय करने संबंधी मामलों में जनसुनवाई की गई।