जंगल में कुटिया के पास अन्य पेड़-पौधों की आड़ में उगा रखे थे गांजे के पौधे, आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खाचरोद निरीक्षक धनसिंह नलवाया एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को गांजे की अवैध खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ जप्त किया गया।

▪️*घटना का विवरण*-
दिनांक 25.08.2026 को थाना खाचरोद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुरानाबाद जंगल में सगस बावजी मंदिर के पास बनी टापरी/कुटिया के आसपास आरोपी द्वारा अपनी कब्जे की भूमि पर अन्य पेड़-पौधों की आड़ में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए गए हैं।

मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी खाचरोद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई। मौके पर आरोपी के कब्जे की भूमि पर बनी कुटिया की तलाशी लेने पर 01 किलो 626 ग्राम सूखी गांजे की पत्तियां तथा जमीन पर लगे 14 नग गांजे के पौधे बरामद हुए।

पुलिस द्वारा गांजे के पौधों एवं सूखी पत्तियों को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना खाचरोद पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️*गिरफ्तार आरोपी*-
अनिल सौराष्ट्रीय पिता राजेन्द्र सिंह सौराष्ट्रीय, निवासी मकान नं. 38, सागर विहार कॉलोनी नं. 1, सुखलिया, थाना हीरानगर, जिला इंदौर, हाल मुकाम — सगस बावजी मंदिर के पास बनी कुटिया, ग्राम बुरानाबाद जंगल, थाना खाचरोद।

▪️*जप्त मशरूका*
– 14 नग गांजे के पौधे
– 01 किलो 626 ग्राम सूखी गांजे की पत्तियां
– कुल वजन — 26 किलो 96 ग्राम
– अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये/-

▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक धनसिंह नलवाया, उप निरीक्षक अमित डामर, उप निरीक्षक ईश्वर जोशी, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह बैस, महेन्द्र रोडोदिया, जितेन्द्र दिवाकर, आरक्षक मनीष विश्वकर्मा, नारायण, संजय राणा, प्रवीण, सरा सिंह, जितेन्द्र सेंगर, राजेश सोयल, रवि बैरागी एवं ईश्वर सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।