उज्जैन,उज्जैन जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा दिनांक 05.09.2026 को विक्रम नगर ब्रिज के पास चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान कोलासर पिता सागरमल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, तहसील एवं जिला गुना के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद होने पर थाना माधवनगर पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
🔹 *विभिन्न जिलों एवं राज्यों में दर्ज हैं कई गंभीर अपराध*-
आरोपी के विरुद्ध गुना, जयपुर, रतलाम-जावरा, इंदौर, उज्जैन, उत्तराखण्ड एवं पंचकुला सहित विभिन्न स्थानों पर हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में अनेक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।
आरोपी थाना धरनावद, जिला गुना में धारा 307 के तीन मामलों, थाना म्याना, जिला गुना में चोरी के एक मामले, जयपुर में चोरी के तीन मामलों तथा रतलाम-जावरा में चोरी के एक मामले में फरार होना पाया गया है।
थाना माधवनगर पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य लंबित मामलों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध लंबित प्रकरणों एवं वारंटों के संबंध में भी संबंधित पुलिस इकाइयों को सूचना दी जा रही है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना माधवनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।