धारदार तलवार लेकर घूम रहे आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं उनका अनाधिकृत उपयोग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.10.2026 को थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खण्डेश्वर महादेव मंदिर के पास, खिलचीपुर, आगर रोड, पर एक व्यक्ति नीले रंग की टी-शर्ट एवं पेंट पहने हाथ में लोहे की धारदार तलवार लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय सिसोदिया पिता मदनलाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी खण्डेश्वर महादेव मंदिर के पास, खिलचीपुर, उज्जैन बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई, तलवार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त तलवार को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना चिमनगंज मंडी पर अपराध क्रमांक 765/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिका* :-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मण्डलोई एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।