उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री मनस्वी शर्मा (भा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना श्री विवेक कनोडिया के मार्गदर्शन में थाना तराना पुलिस द्वारा कक्षा 12 वी के छात्र के साथ मारपीट के प्रकरण में चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
🔸 *घटना का विवरण*-
इसी तारतम्य में दिनांक 02.11.2026 को थाना तराना पर एक नाबालिग फरियादी, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण द्वारा मोबाइल नंबर देने की बात को लेकर उसे ग्राम कनार्दी स्थित श्मशान के पास बुलाया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना का वीडियो भी बनाया गया था।
🔸*पुलिस कार्यवाही*:
नाबालिग फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तराना में आरोपीगण के विरुद्ध मारपीट एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना तराना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर कराया गया।
🔸*गिरफ्तार आरोपीगण*:
1. तोफिक पिता अनवर खान
2. अल्फेज पिता शाकिर शाह
3. सोयब पिता शाकिर शाह
4. वकील पिता मुंशी खां निवासीगण – ग्राम कनार्दी, जिला उज्जैन।
🔸*सराहनीय भूमिका*:
थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक परमानंद सिंह, आरक्षक 2002 शुभम सोलंकी एवं सैनिक 520 नारायण की सराहनीय भूमिका रही।