अवैध मादक पदार्थों के प्रकरणों में फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उज्जैन पुलिस को मिली सफलता

उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिंतामण, नागदा एवं उन्हेल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

1.*थाना चिंतामण पुलिस – एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार ईनामी वारंटी गिरफ्तार* –

थाना चिंतामण के अपराध क्रमांक 204/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में *फरार वारंटी अमन पिता दयाकृष्ण, उम्र 24 वर्ष,* निवासी 32वीं बटालियन पुलिस लाइन, जिला उज्जैन, हाल निवासी ग्राम शेरपुर मैनावाश, थाना कोटकासिम, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) की तलाश हेतु पुलिस टीम राजस्थान पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी कर *आरोपी को उसके वर्तमान निवास ग्राम शेरपुर मैनावाश से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को विधिवत थाना लाया गया।

2.*थाना नागदा पुलिस – तीन वर्षों से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार*

थाना नागदा के अपराध क्रमांक 606/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में *आरोपी कालू उर्फ पूनमल पिता मानसिंह* के कब्जे से पूर्व में 5.31 ग्राम स्मैक जप्त की गई थी। प्रकरण में न्यायालयीन पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई तथा लगातार पांच दिनों तक स्थानीय स्तर पर पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाते हुए *आरोपी को राजस्थान के भवानीमंडी से गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की गई।

3.*थाना उन्हेल पुलिस – छह माह से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार*-

थाना उन्हेल के अपराध से संबंधित प्रकरण में दिनांक 20.04.2026 को नवादा चौपाटी, उन्हेल पर *आरोपी मोहम्मद सोहेल* एवं रुबीना शाहके संयुक्त कब्जे से 55.47 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत लगभग ₹1,50,000 तथा एक नई बिना नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹1,50,000, कुल मशरूका ₹3,00,000 जप्त किया गया था।

उक्त प्रकरण में फरार आरोपी अजीम अहमद पिता अकरम अहमद, उम्र 21 वर्ष, निवासी किराये का मकान, कांच वाली मस्जिद, मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। *थाना उन्हेल पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में कोतवाली मंदसौर पुलिस का भी सहयोग रहा।*

▪️*सराहनीय भूमिका*
थाना चिंतामण पुलिस: एसएचओ श्री हेमराज यादव, उनि. सीएल माले, प्रआर 1246 राहुल कुशवाह, आर. 889 राजेश केवट एवं वाहन चालक चिंटू राठौर।

थाना नागदा पुलिस: थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रतीक यादव, एएसआई अरविंद गणावा, एएसआई दिनेश निनामा, प्रआर रोहित मालवीय, प्रआर राजेश चंदेल, आर. मिथुन प्रजापति, आर. कृष्णा वैरागी एवं वाहन चालक नवीन जाधव।

थाना उन्हेल पुलिस: थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान, उनि. राजेश कलमी, प्रआर 607 वीरेंद्र द्विवेदी, आर. 198 कृपाशंकर शर्मा एवं कोतवाली मंदसौर के प्रआर 158 विनोद नामदेव की सराहनीय भूमिका रही।