उज्जैन,शहर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा वाटर स्प्रिंकलर मशीन के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करना तथा वातावरण में मौजूद धूल के कणों के प्रसार को कम करना है, जिससे वायु गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और नागरिकों को धूल एवं प्रदूषण से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके*
*वर्तमान में मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की निरंतर आवाजाही एवं निर्माण कार्यों के कारण कई स्थानों पर धूल उड़ने की स्थिति निर्मित होती है। ऐसे में वाटर स्प्रिंकलर मशीन के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किए जाने से धूल के कण जमीन पर बैठते हैं और हवा में धूल का स्तर कम करने में मदद मिलती है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों, आसपास के रहवासियों एवं दुकानदारों को भी राहत मिलती है*
*निगम आयुक्त ने दिए नियमित छिड़काव के निर्देश*
*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया गया है कि वाटर स्प्रिंकलर मशीन का लगातार एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों, अधिक यातायात वाले क्षेत्रों तथा धूल प्रभावित स्थलों को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि छिड़काव की व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालित हो, जिससे नागरिकों एवं राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो*
*नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाटर स्प्रिंकलर मशीन के नियमित संचालन से सड़कों पर धूल का जमाव एवं उड़ने वाली धूल नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी तथा शहरवासियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल होगी!