उज्जैन, फरियादी निवासी इंदिरा गांधी चौराहा फ्रीगंज उज्जैन ने रिपोर्ट किया कि उनके घर में घरेलू सहायिका सुनीता पति ब्रजेश निवासी रघुकुल अपार्टमेंट राजस्व कॉलोनी उज्जैन वर्ष 2023 से कार्यरत थी, वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2025 तक मेरे घर में से करीब तीन – चार लाख रुपयों की चोरी की हैं एवं आवेदिका द्वारा घर के सीसीटीवी फुटेज भी थाने में पर सौंपे गए थे जिनमें घरेलू कार्य में सहायिका सुनीता संदिग्ध हालत में दिखाई दी थी रिपोर्ट पर से आरोपिया के विरुद्ध थाना माधव नगर पर अपराध क्रमांक 100/25 धारा 306 BNS का दर्ज कर जांच शुरू की गई।
*▪️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधव नगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर नामजद आरोपिया सुनीता पति ब्रजेश को रिपोर्ट के महज तीन से चार घंटे के भीतर पुलिस अभिरक्षा में लेकर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपिया सुनीता द्वारा जुर्म स्वीकार कर बताया कि मैं गृहस्वामी के यहां घर का काम सहित खाना बनाने का कार्य कर रही थी। घर के लॉकर की जिसकी दो चाबियाँ जोकि एक गृहस्वामी के पास और दूसरी अलमारी के ऊपर रखी रहती थी। उसी चाबी की मदद से मैंने गृहस्वामी के घर से नगदी लाखों रुपए की चोरी की हैं। आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरुद्ध किया गया है।
▪️जप्त मश्रुका – आरोपिया सुनीता पति ब्रजेश के घर पर से चोरी गया 1,36500/- रुपए (एक लाख छत्तीस हजार पांच सौ रुपए) को जप्त किया गया है।
▪️ सराहनीय भूमिका –
नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री दीपिका शिंदे के नेतृत्व में थाना प्रभारी माधव नगर श्री राकेश कुमार भारती, सउनि. लक्ष्मीकांत गौतम, आर. मयूर सोनी, महिला आर. सपना परमार, आशा बर्बे की मुख्य भूमिका रही।