उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा उज्जैन जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थ, शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की धर-पकड़ कर उचित कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच प्रभारी, सायबर सैल प्रभारी व थाना महाकाल प्रभारी व उनकी टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को अवैध रूप से ड्रग्स की तस्करी करते गिरफ्तार कर कुल 05.16 ग्राम एम.डी. ड्रग्स कीमती लगभग 70,0000/- रू (सत्तर हजार रु) की जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण व पुलिस कार्यवाही* : –
थाना महाकाल पुलिस टीम को दिनांक 02.04.2025 दौराने वाहन चेकिंग में एक व्यक्ति दिखा जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके पर से अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 05.16 ग्राम एम.डी. ड्रग्स कीमती लगभग 70,0000/- रू (सत्तर हजार रु) को विधिवत रूप से जप्त कर उक्त आरोपीयों को गिरफ्तार कर थाना पर *अपराध क्रमांक 151/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त गिरफ्तार आरोपीयों से एम.डी. ड्रग्स के स्त्रोतों का पता लगाया जा रहा है आरोपियों को को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
*आरोपी का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड:-*
01. एकरार पिता अनिस अब्बासी उम्र 20 साल निवासी कोर्ट मोहल्ला उज्जैन।
*उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में – वर्ष 2023 में मारपीट,गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी व वर्ष 2024 में एनडीपीएस जैसी धाराओं में कुल दो अपराध दर्ज हैं।*
*जप्त शुदा माल मश्रुका*
05.16 ग्राम एम.डी. ड्रग्स कीमती लगभग 70,0000/- रू (सत्तर हजार रु) आरोपी से जप्त किया।
*सराहनीय भूमिका*
उपुअ क्राइम योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल निरीक्षक NBS परिहार, निरीक्षक आर एस शक्तावत, उनि प्रतीक यादव, उ.नि. विकास सिंह देवड़ा, प्र.आर. राजपाल, प्र.आर. भूपेंद्र, आर. बलराम, आर. चालक सुमित की मुख्य भूमिका रही।