उज्जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि, सिविल अस्पताल माधवनगर उज्जैन में दिनांक 07 अप्रैल 2025 को सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण कलेक्टर श्री नीरजकुमार सिंह एवं डॉ. अशोक कुमार पटेल सी.एम. एच.ओ. श्री अभय विश्वकर्मा सदस्य रोगी कल्याण समिति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. विकम रघुवंशी प्रभारी सिविल अस्पताल माधवनगर व अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। माधवनगर अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं होने से अस्पताल में आने वाली महिलाओं को चरक भवन जाना पड़ता था। माधवनगर में सोनोग्राफी मशीन स्थापित होने से महिलाओं को अब माधवनगर अस्पताल में ही सोनोग्राफी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त हो सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि चरक भवन जिला चिकित्सालय में 03 सोनोग्राफी मशीन एवं सिविल अस्पताल खाचरौद, सिविल अस्पताल बड़नगर, सिविल अस्पताल नागदा, सिविल अस्पताल महिदपुर ने भी एक-एक सोनोग्राफी मशीन स्थापित है जहां पर निःशुल्क सोनोग्राफी सेवायें गर्भवती महिलायें एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही है।