उज्जैन, थाना नागदा पर बीती रात रात्री गश्त के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ कर थाने से रवाना किया गया। गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक (सउनि) सुरेश सोनगरा अपनी टीम के साथ *चंबल ब्रिज* के पास पहुंचे, जहाँ अंधेरे में एक लड़का मोबाइल चला रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिस पर गश्त अधिकारी और टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा तो उक्त युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा । जिससे उसका मोबाइल व एक पेन ड्राइव वही नीचे गिर गए । लड़का मोके से फरार होने में सफल होगया I थाने पर लाकर उक्त लड़के के मोबाइल व पेन ड्राइव को चेक किया गया । जिसमें लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले। लड़के के मोबाइल व पेन ड्राइव उक्त लड़कियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आगे की जांच के दौरान वीडियो में दिख रही लड़कीओ की पहचान की गई व पीड़िताओ को थाने बुलाकर घटना की जानकारी ली गई ब FIR दर्ज की गई I
🔹मामला संदिग्ध एवं महिला संबंधी होने के कारण गश्त अधिकारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों के अनुपालन में पीड़िताओ के माता-पिता को भी थाना बुलाया गया। महिला अधिकारी की उपस्थिति में पीड़िताओ से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान घटनास्थल पर प्राप्त युवक के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें पीड़िता एवं उसकी सहेलियों के कुछ लड़कों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो पाए गए। महिला अधिकारियों – निरीक्षक श्रीमती पुष्पा पांचाल एवं उप निरीक्षक श्रीमती योगिता उपाध्याय – द्वारा तीनों पीड़िताओं से पृथक-पृथक रूप से गहराई से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान तीनों पीड़िताओं ने उनके साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक कृत्य करने वाले आरोपियों के नाम बताए तथा घटना क्रम की पूरी जानकारी दी। पीड़िताओं के बयानों के आधार पर नागदा पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
🔹थाना प्रभारी नागदा द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एक टीम गठित कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया। थाना नागदा बिरलाग्राम पुलिस टीम द्वारा आरोपीयो के मोबाइल की तकनीकी जांच कर तथा मैदानी सूचना तंत्र और मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लड़के संदिग्ध अवस्था में चंबल नदी के ब्रिज के नीचे बैठे हैं। इस सूचना पर नागदा पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां तीन-चार लड़के संदिग्ध अवस्था में बैठे थे। पुलिस को देखकर वे घबराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने हिकमत-अमली से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और नाम-पता पूछने पर *उन्होंने क्रमशः अपने नाम बताए*
*1. वीरु पिता देवीलाल सिलावट, उम्र 20 वर्ष, निवासी चेतनपुरा नागदा,*
*2. सोहल उर्फ वासिद पिता अजीज मंसुरी मुसलमान, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी नागदा,*
*3. सुफियान पिता सलीम मिलावट, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी नागदा,*
*4. उस्मान पिता सलीम लखारा, उम्र 19 वर्ष, निवासी चेतनपुरा नागदा,*
*5. तोहिद पिता अनवर खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी हुसैनी मदरसे के सामने नागदा।*
उक्त आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। मौके से भागते समय गिरने और चोट लगने के कारण उनका नागदा के सिविल अस्पताल में इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद पंचानामे की उपस्थिति में उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है।
*▪️फरार आरोपी*-
*01. अरुण पिता मुकेश वर्मा निवासी इंदिरा कॉलोनी नागदा*
*02. इमरान पिता रहीम शाह निवासी इंदिरा कॉलोनी नागदा*
*🔹पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा उक्त प्रशंसनीय कार्य पर रात्रि गश्त में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ₹10,000 की नगद पुरस्कार राशि तथा विवेचना टीम को भी ₹10,000 की नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई।*
*▪️सराहनीय भूमिका*-
नगर पुलिस अधीक्षक वृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी नागदा निरीक्षक अमृतलाल गवरी, निरीक्षक पुष्पा पंचाल थाना प्रभारी विरलाग्राम उप निरी. जितेन्द्र पाटीदार, उप निरी. योगिता उपाध्याय, उप निरी. राजेश कमली, सउनि सुरेश मोनगरा, सरदार सिंह प्र. आर. 715 दिनेश गुर्जर, प्र.आर. 813 रितेश बोरिया प्र.आर. 1115 यशपालसिंह, जितेंद्र चौहान प्र.आर. 543 सुनील सिंह म.प्र. आर. 1513 शर्मिष्ठा शुक्ला आर. 1169 मुरेश डांगी, म.आर. 1647 ज्योती वर्मा, आर. 1631 दशरथ पाटोदी प्र.आर. 294 गणेश पाल, प्र.आर. 796 हरगोविंद सिंह, आरक्षक 1255 ईश्वर परिहार आर. संदीप यादव, आर. अर्जुन मोलंकी आर. जितेन्द्र आरक्षक निर्मल अंकित पंचाल संजय धाकड़ रणबीर सैनिक जितेन्द्र, वीरेन्द्र, रामेश्वर, राजेन्द्र