भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जातिगत जन गणना को लेकर संगोष्ठी को किया संबोधित

उज्जैन, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद,मुख्य संसदीय कार्यसमिति सदस्य,तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री के लक्ष्मण जी ने स्थानीय कालिदास अकादेमी मैं जातिगत जन गणना को लेकर वृहद संगोष्ठी को संबोधित किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में देश और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वो कांग्रेस की सरकारों ने कई दशकों में भी नहीं किए। उन्होंने जातिगत जनगणना का जो निर्णय लिया है, वो एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस के लोग आज ये दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय राहुल गांधी के दबाव में लिया है। मैं राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने यह पूछना चाहता हूं कि देश में 60 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं और नेहरू-गांधी परिवार के तीन-तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे। उस समय राहुल गांधी जातिगत जनगणना की मांग क्यों नहीं की? आज जब वो विपक्ष में हैं तो लोगों के गुमराह करने के लिए और वोटों की राजनीति के लिए जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कांग्रेस के झूठ और मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के हित में किए गए कामों को देश-प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में भाजपा नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, सुरेंद्र यादव, महामंत्री पुष्कर यादव, राकेश बैरागी, प्रदेश के महामंत्री संतोष राठौड़, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी संजीव सोनी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संजय गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नानुराम कुमावत, विजय चौहान,परेश कुलकर्णी सतीश सिंदल , गजेंद्र खत्री , मुकेश पोरवाल, शील लस्करी, सुरेंद्र सांखला, गीता रामी, गोपाल अग्रवाल, करण परमार, निलेश बिलोदिया, कार्तिक मिश्रा सहित पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठजन व मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे । जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।