उज्जैन,कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसत 34.4 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है ।
इसमें उज्जैन तहसील में 8.0 मि.मी, घट्टिया में 12.0 मि.मी,खाचरौद में 118.0 मि.मी ,नागदा में 50.2 मि.मी ,बडनगर में 44.0 मि.मी ,महिदपुर 32.0 मि.मी, झारडा में 2.0 मि.मी,तराना में 39.0मि.मी और माकडौन में 4.0 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। 01 जून 2024 से लेकर आज दिनांक तक जिले में औसत 367.8 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 498.1 मि.मी वर्षा दर्ज की गई थी।