स्त्री सत्संग द्वारा सवा महीने तक श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करने वाली महिलाएं सम्मानित

उज्जैन,श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा दूध तलाई के अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पुरब को समर्पित उज्जैन के सभी गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा महिलाओं द्वारा सवा महीने तक श्री सुखमनी साहिब जी दे पाठ दे दीवान सजाए गए। इसके शुक्राने मैं सारे गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा द्वारा सामूहिक सुखमनी साहिब का दीवान गुरुद्वारा दूध तलाई उज्जैन मैं किया गया।
इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ शाम 4 बजे किया गया l पाठ की समाप्ति के बाद शाम 7.30 बजे तक गुरुबाणी कीर्तन, श्री रहिरास साहिब दे पाठ, आरती, आनंद साहिब का पाठ किया गया l संपूर्ण समाप्ति रात 7.45 बजे हुई। उपरन्त गुरु के अतुट लंगर आयोजन किया गया l
अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि सभी गुरुद्वारों की स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं का सम्मान खुशाल सिंह वाधवा , बाबा त्रिलोचन सिंह जी सरपंच, प्रमुख ग्रंथि सुरजीत सिंह , जसविंदर सिंह ठकराल, सुरजीत सिंह डंग, सतनाम सिंह गांधी, कुलदीप सिंह अरोरा ,मस्तान सिंह छाबड़ा, जसवंत सिंह सलूजा ,जसवंत सिंह मक्कड़ ,जगदीश हुरिया ,
द्वारा स्त्री सत्संग की महिलाओं का सम्मान किया गया l
यह जानकारी इकबाल सिंह गांधी और दी गई!