उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – लाखों की अवैध शराब, गांजा, कार व अन्य सामान जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) योगेश सिंह तोमर, एसडीओपी बडनगर एम.एस. परमार के नेतृत्व में थाना बडनगर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।
🔹 दिनांक 09.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर बड़नगर रोड पर घेराबंदी की गई, जहाँ से कार क्रमांक MP09-WK-4523 से परिवहन की जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई। कार्रवाई में:
• 7 पेटी देसी प्लेन शराब
• 46 क्वार्टर महुआ शराब
• 23 केन बीयर (कंपनी की) जब्त माल की कीमत लगभग ₹5,33,840/- आंकी गई।
🔹 इसके अतिरिक्त आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 770 ग्राम (कीमत लगभग ₹81,000/-),
• एक Oppo मोबाइल (कीमत ₹10,000/-)
• एक HF Deluxe मोटर साइकिल क्रमांक MP11-MV-3188 (कीमत ₹60,000/-) भी जब्त किए गए।
• कुल जब्ती राशि लगभग ₹15,10,000/- आंकी गई।
*🔹गिरफ्तार आरोपी:*
• जगदीश पिता गल्ला ओसारी भील (निवासी जिला धार)
• 24 वर्षीय आरोपी, निवासी ग्राम अंजनाखेड़ी थाना बड़नगर, जिला धार
*🔹पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:*
• अपराध क्र. 498/2008, धारा 379 भादवि, थाना बड़नगर, जिला धार।
• अपराध क्र. 584/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट, थाना बडनगर।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
*सराहनीय भूमिका:*
• थाना बडनगर टीम – टीआई अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक हेमंत कटारे, उप निरीक्षक चांदनी पाटीदार, एएसआई राजेन्द्र सिंह हाड़ा, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, प्रधान आरक्षक राहुल राठौर, आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक नितेश रायकवार, आरक्षक तोलाराम डोडियार, चालक सैनिक गोवर्धन डाबी।
• क्राइम ब्रांच टीम – उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) योगेश सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सोमेंद्र, प्रधान आरक्षक कुलदीप, आरक्षक अनिल पंचोली, आरक्षक गुलशन, आरक्षक उदित।
*🔹उज्जैन पुलिस की अपील:*
• यह कार्रवाई उज्जैन पुलिस की सतर्कता एवं अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
• आमजन से अपील है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ व अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।