कामाख्या देवी के दर्शन के लिए उज्जैन जिले के 192 यात्री रवाना हुए

उज्जैन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत सोमवार को उज्जैन जिले के 192 तीर्थ यात्री माँ कामाख्या देवी के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। इसके पूर्व रेल्वे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को स्वागत सत्कार के साथ रवानगी दी गई तथा उनकी सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी गई।

स्वागत कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त श्री मनोज मौर्य तथा सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक सतीश कुमार सोलंकी ने पुष्पहारों से यात्रियों का सम्मान किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। 5 दिवस की यात्रा के पश्चात आगामी 20 सितंबर को यात्रा की वापसी होगी।