उज्जैन, दीपावली के पावन पर्व पर सामाजिक संस्था श्रीबच्छ 208 के तत्वावधान में शहर के 1000 जरूरतमंद परिवारों को मिट्टी के दीपक,रंगोली,फटाकों का वितरण किया गया।संस्था संस्थापक दिगपाल सिंह पँवार ‘दिग्गी बना” ने बताया कि प्रतिवर्ष संस्था द्वारा दीपावली पर 10 दिवसीय आयोजन कर सभी जरूरतमंदों को यह उपहार भेंट किये जाते है।उपहार पाकर बच्चों और परिवार के सदस्यों में जो खुशी आती है वह देखकर हमारी दीपावली सार्थक हो जाती है।
इस अवसर पर संस्था के सम्राट बना,सागर भाई,जितेंद्र भाटी,वसीम भाई,वीरेंद्र बना, श्याम बना, दीपक निगम, हर्षू बना,किशोर मालवीय,ऋषभ जैन, नीलेश जैन आदि बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य मौज़ूद थे।
जानकारी संस्था के अमित माथुर ने दी