थाना उन्हेल पुलिस ने 08 वर्ष से फरार 03 स्थाई वारंटीयो को किया गिरफ्तार

उज्जैन, माननीय न्यायालय नागदा के प्रकरण क्रमांक RCT/1503/2017, धारा 323, 294, 506, 34 भादवि में जारी स्थाई वारंट के आधार पर पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को थाना उन्हेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

🟠 *गिरफ्तार वारंटियों के नाम* –
1️⃣ तेजाराम पिता शंभू निवासी गुरला।
2️⃣ राकेश पिता शंभोग निवासी सदर।
3️⃣ मदन पिता तुलसीराम निवासी सदर।
उपरोक्त तीनों आरोपियों पर वर्ष 2017 के प्रकरण क्रमांक 258/2017, धारा 323, 294, 506, 34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज था तथा सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे थे। माननीय न्यायालय नागदा द्वारा इनके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किए गए थे।
आज दिनांक 08/12/2025 को थाना उन्हेल पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर तीनों स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

🟠 *सराहनीय कार्यवाही* –
थाना प्रभारी श्री संतोष चौहान, प्रधान आरक्षक 352 रामेश्वर पटेल,प्रधान आरक्षक 1145 महेंद्र मिश्रा,आरक्षक 1026 अखिलेश यादव की मुख्य भूमिका रही।